दल्लीराजहरा सहित क्षेत्र में नामी ब्रांडों की आड़ में बिना लेबल लगी बोतलें धड़ल्ले से बेची जा रही

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल रायपुर, छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा. झरनों की नगरी झरनदल्ली में नामी ब्रांड की आड़ में बिना लेबल की पानी की बोतले धड़ल्ले से उच्चतम में बेची जा रही है झरनों की नगरी दल्ली राजहरा में अवैध व्यापार कम होने का नाम नहीं ले रहा है दल्लीराजहरा सहित अचल के ग्रामीण दुकानों, होटलों, बस स्टैण्ड, हास्पिटल अन्य जगहों में इन दिनों बोतलबंद पानी का भरपूर उपयोग किया जा रहा हैं. इनमें से अधिकतर पानी के बोतलों में न तो बैच नंबर अंकित है न ही मैन्यूफैकचरिंग की तारीख नामी ब्रांडों की आड़ में बिना लेबल लगी बोतलें धड़ल्ले से बेची जा रही है. पाऊच में नलों के पानी भरकर सीलबंद करने का उद्योग पनप रहा है. कुछ महीनों पहले सिंघोला, आमाबाहरा, मंगलतराई, दल्लीराजहरा सहित अंचल के हेण्डपंपों में फ्लोराइड की समस्या उजागर हुई थी. दर्जनों लोगों को अपाहिज बनाने वाले इन हैंडपंपों के पेयजल के शुद्धिकरण के प्रयास अभी जारी हैं. इसके बावजूद पेयजल को लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं हैं. दल्लीराजहरा शहर और अंचल के इलाकों में कुछ अरसे से बोतलबंद पानी का उपयोग भी बढ़ चला हैं. इसके मुनाफे को आंक कर कुूछ कारोबारी अब बिना किसी परीक्षण के प्लास्टिक की खाली बोतलों में नल का पानी भरकर उसे सीलबंद कर रहे हैं.
जनस्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ को लेकर स्थानीय एवं जिला प्रशासन का रवैय्या ढीला ढाला होता नजर आ रहा हैं. अब तक खुलेआम बिक रहे बोतलबंद पानी की किसी भी विभाग के द्वारा कड़ाई से जांच नहीं करवाई जा रही हैं. नामी ब्रांडों के विज्ञापनों की आड़ में इन पाऊचों को आसानी से खपाया जा रहा हैं. सीलबंद ऐसी बोतलों को खुले कार्टूनों में पैक कर सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा दिया जा रहा है. दुकानों में बेची जा रही इन बोतलों तथा पाऊचों में किसी तरह के

स्टीकर तक चिपके नहीं दिखाई देते हैं. बिना जानकारी दिए बेचे जा रहे इस पानी के सेवन से स्वास्थ्य के लिए समस्याएं उत्पन्न होने की बात जानकारों ने कही हैं. दल्लीराजहरा शहर के लगभग सभी छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े होटलों, स्कूलों और हास्पिटलों में बोतलबंद व पैकेट बंद पानी की खपत हो रही है. इससे जुड़े कारोबारियों ने बताया कि राजहरा सहित अचल में रोजाना 15000 लीटर से अधिक पैकेजिंग पानी की खपत हो रही हैं. इसके अलावा शादी विवाह की पाटिर्यों, सामाजिक धार्मिक तथा राजनैतिक समारोह में इसकी खपत लगभग दूगनी हो जाती है. बिना आवश्यक जानकारी के बेचे जा रहे ऐसे पेयजलों को चिकित्सक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा मान रहे हैं. मार्च महीने की भीषण गर्मी में विभिन्न लोग नामी कंपनियों के नाम से बंद बोतल में सामान्य पानी बेच रहे हैं जिसकी जांच किया जाना अति आवश्यक है ऐसी स्थिति में अब अवैध कार्य करने वाले बाज आ जाएं,,,

क्या कहते हैं अधिकारी जनप्रतिनिधि,,
बालोद जिला खाद विभाग अधिकारी टी आर ठाकुर कहते हैं कि अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है अगर किस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल प्रभाव से हमारे विभाग के अलावा संबंधित विभाग जांच कर कार्रवाई करेगी, सीधे शिकायत कर सकते हैं शिकायतकर्ता लोग,,

नगर के जनप्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने बताया कि वे नगर पालिका की संबंधित टीम को आकस्मिक जांच के लिए निर्देश करेंगे और शहर के संपूर्ण संबंधित क्षेत्र में विभाग की टीम पहुंचकर छापामार कार्रवाई करेगी और गलत पाए जाने पर शासन के नियमानुसार कार्रवाई होगी,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment