दल्लीराजहरा परीक्षा केंद्र में 114 परीक्षार्थियों ने नीट की परीक्षा दिया,
*दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़*
दल्लीराजहरा,,, दल्ली राजहरा डीएवी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नीट की परीक्षा में 114 परीक्षार्थियों ने भाग लिया 71 लोगों ने नीट की परीक्षा नहीं दी जबकि 185 लोगों को नीट की परीक्षा दिया जाना था परंतु 71 लोग अनुपस्थित रहे और 114 लोगों ने नीट की परीक्षा दिया,हालांकि नीट की परीक्षा को लेकर जिला और स्थानीय प्रशासन काफी चुस्त दुस्त व्यवस्था किया था,, पुलिस की सुरक्षा के बीच नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण से संपन्न हुई पूरे समय अनुविभागीय दंडाधिकारी आर के सोनकर, नगर पुलिस निरीक्षक सुनील तिर्की के अलावा शिक्षा विभाग ,राजस्व विभाग पुलिस विभाग के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी डटे रहे,, पिछली बार बालोद जिले में नीट की परीक्षा को लेकर काफी बवाल मचा था और यह बवाल हाई कोर्ट ,,सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा था जिसे लेकर बालोद जिला प्रशासन इस बार काफी सख्त और पूरी तैयारी के साथ था जिसका परिणाम यह हुआ कि शांतिपूर्ण ढंग से नीट की परीक्षा संपन्न हुई,,
185 लोगों को परीक्षा देना था,,,
नीट परीक्षा से संबंधित अधिकारियों के अनुसार 185 परीक्षार्थियों का रोल नंबर आया था और पूरी तैयारी की गई थी 115 लोग परीक्षा केंद्र पहुंच चुके थे परंतु एक छात्रा बालोद जिले की आवश्यक थी परंतु उनके पास एडमिट कार्ड नहीं होने की वजह से उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर किया गया ऐसी स्थिति में 114 लोगों ने ही नीट की परीक्षा दिया,,,
देश भर में NEET-UG परीक्षा को लेकर विवाद जारी है। इस बीच बालोद जिले में यह परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी,दल्ली राजहरा शहर में DAV स्कूल में परीक्षा आयोजित किया गया,कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन से लेकर राजस्व प्रशासन की टीम मौके पर पूरे समय ड्यूटी रही,,
कड़ी जांच पड़ताल के बाद बच्चों को अंदर जाने दिया गया,,
पिछली बार बालोद के कन्या शाला शासकीय विद्यालय में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इस एग्जाम सेंटर में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। स्टूडेंट्स को दो अलग-अलग प्रश्न पत्र दे दिए गए थे। जिससे छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी। इससे छात्रों के करीब 45 मिनट बर्बाद हो गए थे,,
इस बार बदला गया सेंटर,, दल्लीराजहरा को किया गया परीक्षा केंद्र
पिछले बार जिन सेंटर में यह परीक्षा हुई और विवाद की बात सामने आई थी। इस बार उन सेंटर को बदल दिया गया है। पहली बार बालोद शहर के दो जगहों पर सेंटर बनाया गया था, लेकिन इस बार सेंटर दल्ली राजहरा शिफ्ट किया गया है।
185 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होने वाले थे परंतु 114 लोगों ने परीक्षा दी 71 लोग अनुपस्थित रहे,,
पिछली बार परीक्षा के लिए दो सेंटर बनाए गए थे। जिसमें से एक सेंटर के बच्चों को दोबारा परीक्षा की अनुमति नहीं मिली है। वहीं दूसरे सेंटर के 185 बच्चे फिर से परीक्षा में बैठने वाले थे परंतु 114 लोगों ने ही परीक्षा दिया,पहले सेंटर के छात्र अभी भी इस परीक्षा का हिस्सा बनने से छूट गए हैं। उनका भविष्य अधर में है,,,
क्या कहते हैं अधिकारी जनप्रतिनिधि,,
जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल कहते हैं की पिछली बार नीट की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को देखते हुए पूर्व से ही पूरी व्यवस्था की गई थी और 185 छात्रों को नीट की परीक्षा दिया जाना था किसी कारण वंश 71 छात्र छात्राएं परीक्षा नहीं दे पाए 114 लोगों ने सफलता पूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दिया,,,,
अनुविभागीय दंडाधिकारी आर के सोनकर कहते हैं कि दल्ली राजहरा के डीएवी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नीट की परीक्षा का केंद्र बनाया गया जिसे पूरी तरह से व्यवस्थित कर सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित की गई जिसमें सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ,,,
छात्र के पालक राजू पटेल ने बताया कि पिछली बार नीट की परीक्षा में काफी गड़बड़ी की गई थी इस बार बालोद की जगह दल्ली राजहरा को केंद्र बनाया गया हालांकि जिला एवं स्थानीय प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके और सुरक्षा के बीच ् परीक्षा संपन्न कराए हैं परंतु कहीं नहीं कहीं नीट की परीक्षा में गड़बड़ी अवश्य हुई है और सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा वह मान्य होगा उनका वह सम्मान करेंगे,,
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168892
Total views : 8196704