दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रमुख ट्रेनों के कोच संरचना में संशोधन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रमुख ट्रेनों के कोच संरचना में संशोधन

नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:

 

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों की अलग-अलग श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अतिरिक्त कोच जोड़ने और ट्रेनों की कोच संरचना में संशोधन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत, अनारक्षित (सामान्य) और स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी और जनरल कोच में भीड़ कम होगी, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक और सुखद होगी।

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निम्नलिखित महत्वपूर्ण ट्रेनों की कोच संरचना में संशोधन कर अनारक्षित और स्लीपर कोच जोड़े जा रहे हैं:

 

18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर 2024 से और 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 01 नवंबर 2024 से दो अतिरिक्त जनरल कोच और एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच और 06 स्लीपर कोच की सुविधा होगी।

20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में 04 नवंबर 2024 से और 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 07 नवंबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच और एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच और 06 स्लीपर कोच की सुविधा होगी।

20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर 2024 से और 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस में 03 नवंबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच और एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच और 06 स्लीपर कोच की सुविधा होगी।

12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में 03 नवंबर 2024 से और 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस में 04 नवंबर 2024 से दो अतिरिक्त जनरल कोच और एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच और 06 स्लीपर कोच की सुविधा होगी।

12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस में 07 नवंबर 2024 से और 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस में 08 नवंबर 2024 से दो अतिरिक्त जनरल कोच और एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच और 06 स्लीपर कोच की सुविधा होगी।

22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस में 08 नवंबर 2024 से और 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस में 10 नवंबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच और एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच और 06 स्लीपर कोच की सुविधा होगी।

22815 बिलासपुर-एर्णाकुलम एक्सप्रेस में 11 नवंबर 2024 से और 22816 एर्णाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस में 13 नवंबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच और एक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच और 06 स्लीपर कोच की सुविधा होगी।

12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर 2024 से और 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ा जाएगा। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच की सुविधा होगी।

18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में 06 नवंबर 2024 से और 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में 08 नवंबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ा जाएगा। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच की सुविधा होगी।

18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस में 10 नवंबर 2024 से और 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में 11 नवंबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ा जाएगा। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच की सुविधा होगी।

18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर 2024 से और 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में 02 नवंबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ा जाएगा। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच की सुविधा होगी।

18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस में 04 नवंबर 2024 से और 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में 05 नवंबर 2024 से एक अतिरिक्त जनरल कोच जोड़ा जाएगा। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच की सुविधा होगी।

12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में 31 अक्टूबर 2024 से और 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में 01 नवंबर 2024 से दो अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच की सुविधा होगी।

12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन एक्सप्रेस में 05 नवंबर 2024 से और 12550 मेजर कप्तान तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस में 07 नवंबर 2024 से दो अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इससे इस ट्रेन में 04 जनरल कोच की सुविधा होगी।

इस संशोधन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक कन्फर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment