ताजा खबर

थाना जांगला एवं मिरतुर की अलग- अलग कार्यवाही में 12 माओवादी गिरफ्तार, हत्या, IED प्लांट करनें, रोड काटने, एवं पाम्पलेट- बैनर लगाने की घटना में थे शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना जांगला एवं कुटरू की संयुक्त कार्यवाही में बेंचरम एवं बड़ेतुंगाली से 06 माओवादी एवं थाना मिरतुर के द्वारा केतुलनार एवं एड़समेटा के मध्य नाला के पास से 03 माओवादी एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया । पकड़े गये माओवादी लम्बे समय से मओवादी संगठन में सक्रिय होकर कार्यरत है ।

1. बोटी माड़वी पिता नन्दों माड़वी उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी मावलीपारा बेंचरम थाना जांगला, पदनाम – जनताना सरकार अध्यक्ष, बेंचरम, ईनाम – 1.00 लाख, वर्ष 2012 से सक्रिय
2. बदरू वाचम पिता पाण्डू वाचम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी मावलीपारा बेंचरम थाना जांगला, पदनाम – जनताना सरकार उपाध्यक्ष, बेंचरम, वर्ष 2015 से सक्रिय
3. मुन्ना राम पोड़ियामी पिता पायको पोड़ियामी उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी डोंगरपारा जैगुर थाना जांगला, पदनाम- मिलिशिया सदस्य, ईनाम- पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर की ओर से गिरफ्तारी के लिये 20.00 हजार ईनाम उद्घोषित, (दरभा छसबल कैम्प में पदस्थ सीसी की हत्या में शामिल था ) , वर्ष 2015 से सक्रिय
4. पोदिया मुड़ामी पिता सन्नू मुड़ामी उम्र 30 वर्ष निवासी डोंगरीपारा बेंचरम थाना जांगला, पदनाम- मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2005 से सक्रिय
5. रामलू उरसा पिता आयतू उरसा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया पटेलपारा बड़े तुंगाली थाना जांगला, पदनाम- मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2022 से सक्रिय
6. बिज्जा उरसा पिता मासा उरसा उम्र 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी पटेलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर,पदनाम – मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2023 से सक्रिय
7. सतीश मरकाम पिता सोमलू मरकाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी जप्पेमरका थाना मिरतुर जिला बीजापुर, पदनाम पोमरा आरपीसी सीएनएम सदस्य वर्ष 2018 से सक्रिय
8. शांति पोटाम पिता सुक्कु पोटाम उम्र 20 वर्ष निवासी पेरमापारा पुसनार थाना गंगालूर, जिला बीजापुर, पदनाम- गंगालूर एरिया कमेटी पीएलजीए सदस्या, वर्ष 2013 से सक्रिय
9. रीना ओयाम पिता लखमू ओयाम उम्र 20 वर्ष निवासी स्कूलपारा पेददाजोजेर थाना गंगालूर, जिला बीजापुर, गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, वर्ष 2015 से सक्रिय
10. विधि से संघर्षरत बालक
11. विधि से संघर्षरत बालक
12. विधि से संघर्षरत बालिका

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में थाना जांगला एवं कुटरू की संयुक्त कार्यवाही में दरभा छसबल कैम्प के कंपनी कमाण्डर की हत्या एवं बेंचरम स्थित जिओ टावर में आगजनी की घटना में शामिल फरार 04 माओवादियों को पकड़ा गया । पकड़े गये माओवादी में मुन्ना राम पोड़ियामी दरभा छसबल कैम्प के सीसी की हत्या में शामिल था जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर के द्वारा 20.00 हजार का ईनाम उद्घोषित है ।

सर्चिंग एवं सड़क निर्माण कार्य मे सुरक्षा व्यवस्था में निकली पार्टी के द्वारा बड़े तुंगाली के जंगल से विस्फोटक सहित 02 मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया ।

थाना मिरतुर का बल फुलादी, एड़समेटा, जप्पेमरका की ओर निकले थे । सर्चिंग के दौरान अभियान दल के द्वारा एड़समेटा-केतुलनार के मध्य नाला के पास जंगल झाड़ी मे लुकते छिपते 03 माओवादी एवं 03 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया नजर आये जिन्हे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । उक्त के कब्जे से शासन विरोधी नारे, बहिष्कार, अन्य जन विरोधी नारों, बंद के आह्वान के पाम्पलेट एवं बैनर बरामद किया गया ।

उक्त के विरूद्ध थाना मिरतुर एवं जांगला में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय पेश किया गया है । प्रकरण में पकड़े गये विधि से संघर्षरत बालक/बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment