दल्ली राजहरा.,झरिया धोबी समाज दल्ली राजहरा परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सांसद मोहन मांडवी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने पर बधाई दी एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए किया आर्थिक मांग, सांसद मोहन मांडवी के समक्ष दल्लीराजहरा धोबी समाज परिक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने समाज में एकता और संगठित होने की जानकारी देते हुए विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने सहित अन्य मुद्दों को लेकर सकारात्मक चर्चा किया और समाज में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को निदान करने निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए आर्थिक सहायता राशि की मांग किया जिस पर सांसद मोहन मंडावी ने सहमति जताते हुए आश्वासन दिया,
. झेरिया धोबी समाज परिक्षेत्र दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों ने अपने परिक्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह निर्मलकर के नेतृत्व में कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी से कांकेर जिला मुख्यालय स्थित गोविंदपुरा सांसद निवास स्थान में मुलाकात कर छत्तीसगढ मे प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने एंव नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं दीं । साथ ही समाजिक बुद्धिजीवियों एंव समाजसेवियो ने धोबी समाज समाजिक भवन संधारण जीर्णोद्धार एंव भवन में दुसरी मंजिल भवन निर्माण कार्य हेतु 08 लाख रुपये सांसद निधि से प्रदान करने एंव धोबी समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौपा । इस अवसर पर झेरिया धोबी समाज के अध्यक्ष प्रेम सिह निर्मलकर , तुकाराम निर्मलकर, सलाहकार नरेश रजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश्वर निर्मलकर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आंनद निर्मलकर, सचिव मनमोहन निर्मलकर, सहसचिव गणेश निर्मलकर, एंव कोषाध्यक्ष भूषण कुमार निर्मलकर उपस्थित थे l लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने झरिया धोबी समाज के सभी पदाधिकारी की मांग को गंभीरता से लेते हुए आगामी भविष्य में धोबी समाज को अच्छी दशा दिशा एवं इन मांगों पर प्रमुखता से विचार करने का आश्वासन दिया है
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179613
Total views : 8210754