केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत मार्च माह से ख़राब चल रही थी। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया। इस दुखद समय में सभी दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय ने भी ट्वीट कर किया दुःख व्यक्त किया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य की पूज्य माता माधवी राजे सिंधिया जी के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई… माँ की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं होता… दुःख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है…ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं….
कल ग्वालियर में अंतिम संस्कार:
आपको बता दें, कि राजमाता मां माधवी राजे की तबियत मार्च माह से ख़राब चल रही थी। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया। राजमाता ने बुधवार सुबह 9.28 बजे अंतिम सास लेते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया।दिल्ली एम्स में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जा रहा है। सम्भवतः कल ग्वालियर में अंतिम संस्कार होगा।




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170658
Total views : 8199018