जिले में व्यापक पैमाने पर स्कूलों में किया जा रहा जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत का कार्य–

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिले में व्यापक पैमाने पर स्कूलों में किया जा रहा जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत का कार्य–

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.In

 

मुंगेली -शासन के मंशानुरूप जिले में स्कूल जतन योजना और समग्र शिक्षा के तहत जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत का कार्य व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है। उक्त योजना के तहत स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष भवन, किचन, छत, दीवार, फर्श, शौचालय, अहाता, खिड़की, दरवाजा, फ्लोरिंग, टाईल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत होने से स्कूल अब नए स्वरूप में दिखाई दे रहा है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल जतन योजना व समग्र शिक्षा के तहत प्रगतिरत निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

             जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजनांतर्गत जिले के 542 स्कूलों के जीर्णोद्धार कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से अधिकतर स्कूल के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। वहीं समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के 52 स्कूलों में कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में नौनिहालों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिले एवं सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment