जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की गई तैयारियों की कलेक्टर ने दी जानकारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विक्की सोनी नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख कांकेर 

 

जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की गई तैयारियों की कलेक्टर ने दी जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीसी के जरिए दिए आवश्यक निर्देश

लोकसभा आम निर्वाचन-2024*

उत्तर बस्तर कांकेर, 23 अप्रैल 2024/ प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज वीडियो कॉन्फें्रसिंग के माध्यम से प्रदेश में द्वितीय एवं तृतीय चरण में होने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पंखे, कूलर, शीतल पेयजल, छाया, रैम्प आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वीसी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने कांकेर जिले में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।़

एनआईसी कक्ष में आज अपराह्न एक बजे से आयोजित वी.सी. में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी बूथों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं तथा मतदान वाले दिन कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीच-बीच में कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। इसी तरह 26 अप्रैल शुक्रवार को जिले के हाट-बाजारों के लगने की तिथि में परिवर्तन कराया गया है, जिससे कि मतदान प्रभावित होने न पाए। इसके अतिरिक्त एक हजार से अधिक मतदाता संख्या वाले बूथों को चिन्हांकित कर रिजर्व दल के अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर मतदान सुचारू तौर पर कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने यह भी बताया कि कम टर्नऑउट वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 41 बूथों को चिन्हांकित कर वहां स्वीप के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कर वहां के मतदाताओं को जागरूक करने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को मतदान करने के लिए बारी-बारी से अवकाश देने की सलाह व्यवसायियों को दी जा रही है। इसके अलावा सभी पोलिंग बूथों में पेयजल के लिए घड़े की व्यवस्था भी की जाएगी।

जिले में की गई तैयारियों पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सराहना की तथा विधानसभा निर्वाचन-2023 की भांति लोकसभा चुनाव में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री सुमित अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मारबल भी मौजूद थे,,00000

विक्की सोनी नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख कांकेर
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
????????????????????????????????*संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment