जिला स्तरीय रामायण मण्डली कार्यक्रम गांधी मैदान एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पाथरमोंहदा में 22 जनवरी को होगा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत

गरियाबंद जनपद पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में जिला एवं विकासखंड स्तरीय रामायण मण्डली कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर की उपस्थिति में ’’राम लला प्राण प्रतिष्ठा’’ रामोत्सव के संबंध में आयोजित किया गया। आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिला स्तरीय रामायण मण्डली कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पाथरमोंहदा में 22 जनवरी को आयोजित करने का  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। साथ ही मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, साफ-सफाई, कानून व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध मंे चर्चा की गई। इसके अलावा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त मंदिरों की सजावट करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जनपद उपध्याक्ष श्री प्रवीण कुमार यादव, श्री परसराम देवांगन, श्री भानुप्रकाश सिंह राजपूत, श्री प्रकाश कुमार निर्मलकर, श्री सुरेन्द्र सोनटेके, श्री रिखीराम यादव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पद्मनी हरदेल, तहसीलदार श्री प्रवीण पोर्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment