नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा विजय कुमार होता ने किया उप जेल बीजापुर का औचक निरीक्षण

जेल में बंदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
बीजापुर 19 मई2024/जिला एवं सत्र न्यायाधीश दंतेवाड़ा विजय कुमार होता ने उप जेल बीजापुर का औचक निरीक्षण कर जेल में बंदियों के बैरक का भ्रमण किया बंदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं भोजन, चिकित्सा,विधिक सेवा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। जेल परिसर में बंदियों के लिए बने भोजन कक्ष, राशन गोदाम एवं राशन की गुणवत्ता की जानकारी ली।एवं जेल की विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत हुए। रिक्त पदों की जानकारी ली इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर ताजुद्दीन कुरैशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा श्रीमती अपूर्वा दागी, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित थे। उक्त जानकारी जेल प्रभारी अश्वनी कुमार शुक्ला सहायक जेल अधीक्षक बीजापुर द्वारा दी गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155979
Total views : 8176625