बीजापुरः राज्य के अथक प्रयासों के बाद भी वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन माओवादी ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। इसी क्रम में एक बार फिर आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जहां जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर किया है। हालंकि इस खबर की आधिकारी पुष्टि नहीं है।
घटना बीजापुर के बासागुडा थाना क्षेत्र का है। जहां बलमनेड्रा के जंगल में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई हैै। इस मुठभेड़ में 3 नक्सली की मारे जानें की खबर हैं। हांलकि इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि सुरक्षबलों द्वारा लगातार सर्चिंग जारी है।
बता दें कि नक्सलियों के आतंक को खत्म करने के लिए राज्य सरकार लगातार अधिकारियों की क्लास ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि मैं नक्सलियों से वीडियो कॉल में बात करने को तैयार हूं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170780
Total views : 8199188