दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अपना रुख दोहराया और दावा किया कि बाबरी मस्जिद को मुसलमानों से बहुत व्यवस्थित तरीके से छीन लिया गया था. सांसद के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उनके इस बयान को लेकर वीएचपी ने निशाना साधा है और कहा कि जल्द ही ओवैसी राम नाम जपेंगे. दरअसल, कर्नाटक के कालाबुरागी में पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने यह भी कहा कि अगर 1992 में मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया होता, तो मुसलमानों को यह नहीं देखना पड़ता कि वे आज कैसे हैं.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168699
Total views : 8196429