दिल्ली : विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग की अफवाह है. हालांकि, दोनों ने पब्लिक से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है. विजय और रश्मिका के फैंस उन्हें साथ देखना चाहते हैं. कपल अक्सर साथ में वेकेशन करते हुए पाए जाते हैं.
अभी तक दोनों ने डेटिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इस बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं.दोनों फरवरी के दूसरे हफ्ते में अपनी सगाई को लेकर अनाउंसमेंट करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों ने अपनी सगाई को लेकर कोई नहीं टिप्पणी की है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दो फिल्मों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम किया है. दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब रही है. पर्द पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी फैंस दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं.
ऐसे में दोनों की डेटिंग की खबरें आम रहती हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें चल रही हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई कर लेंगे.
उनकी सगाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पर रश्मिका और विजय दोनों ही शादी को लेकर रेडी हैं. दोनों सगाई के बाद इसी साल 2024 में शादी भी रचा सकते हैं.
पिछले साल विजय देवरकोंडा और रश्मिका की मालदीव वेकेशन फोटोज काफी वायरल हुई थीं. दोनों समंदर में चिल करते नजर आए थे. वहीं रश्मिका को विजय के क्लोदिंग ब्रांड की टी-शर्ट भी कैरी करते स्पॉट किया गया था.
हाल ही में, रश्मिका ने हैदराबाद में विजय देवरकोंडा के घर पर दिवाली मनाई. दोनों को साथ में वेकेशन पर भी जाते देखा गया था.रश्मिका मंदाना हाल में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं. फिल्म ने ब्लॉकबस्टर कमाई की, जिसने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
फिलहाल रश्मिका अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग कर रही है. इसके अलावा रश्मिका के वर्क बॉक्स में ‘रेनबो’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘चावा’ भी पाइपलाइन में हैं.
वहीं विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अगली बार परसुराम पेटला की ‘फैमिली स्टार’ और निर्देशक गौतम तिन्नानुरी की ‘वीडी 12’ में नजर आएंगे.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165902
Total views : 8192054