जन्मोत्सव/ रिटायरमेंट का कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रश्मि पवार प्रधान पाठक द्वारा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जन्मोत्सव/ रिटायरमेंट का कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रश्मि पवार प्रधान पाठक द्वारा

जे के मिश्र जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

 विकास खंड तखतपुर जिला बिलासपुर के संकुल केन्द्र कुरेली शासकीय प्राथमिक शाला मेडपार बाजार के वरिष्ठ शिक्षक श्री जनकराम खुसरो के जन्मदिवस एवं रिटायरमेंट पर सभी की गरिमामय उपस्थिति से संकुल परिवार हर्शोल्लास से भर गया । कार्यक्रम का संचालन शासकीय प्राथमिक शाला मेडपार बाजार की प्रधान पाठक श्रीमती रश्मि सिंह पवार द्वारा आयोजित किया गया जिसमें संकुल केन्द्र कुरेली एवं लाखासर के अधिकांश शिक्षक श्री जनकराम खुसरो के निवास स्थान पर उपस्थित होकर जन्मदिन पर बधाई दी । विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री जनकराम खुसरो के रिटायरमेंट की शुभकामनाएं प्रदान किया गया संकुल समन्वयक श्री जी पी उपाध्याय एवं संकुल समन्वयक श्री शिव ध्रुव ने अपने शिक्षक साथीयों के साथ मिलकर अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री खुसरो जी ने 16 वर्ष इस विद्यालय को अपना समय प्रदान कर ग्राम मेडपार बाजार एवं बच्चों के बीच बहुत पसंदीदा शिक्षक रहे।

समस्त शिक्षक परिवार दोनों संकुल समन्वयक के साथ उनके निवास स्थान पर जा कर जो शिक्षक का सम्मान शुभकामनाएं प्रदान किया उससे शिक्षक जगत में एकरूपता को दर्शन कराया गया। जिससे श्री जनकराम खुसरो एवं परिवार जन आनंदित हुए।

 उपस्थित शिक्षक गण श्री जी पी उपाध्याय संकुल समन्वयक कुरेली, श्री शिव ध्रुव संकुल समन्वयक लाखासर, श्रीमती रश्मि सिंह पवार, श्री होनहार वैष्णव, श्री ए पी एस पवार, श्री महेन्द्र सिगरौल, श्री गौरीशंकर कौशिक, श्री शाखाराम निर्मलकर, श्री एम आर यादव, श्री प्रवीण ध्रुव, श्रीमती रश्मि ध्रुव, श्री दुर्गा सूर्यवंशी, श्री संतोष कुर्रे, श्री विनय कुमार सिंह, श्री अनिल शर्मा, श्री परशुराम मरकाम एवं अन्य शिक्षक साथीयों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment