जग्गी हत्याकांड मामले में फिरोज सिद्दीकी सेशन कोर्ट में हुए पेश, कोर्ट का आया बड़ा फैसला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद  फिरोज सिद्दीकी को बड़ी रहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें रायपुर कोर्ट लाया जा रहा है जहां कोर्ट में दो बांड और दो जमानतदारों को प्रस्तुत करने के बाद जमानत की अनुमति दे दी है। कागजी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ वकील शाहिद सिद्दीकी भी मौजूद हैं।

आपको बता दें की हिरा कारोबारी राम अवतार जग्गी की 2003 में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।  ह्त्या के आरोप में फिरोज सिद्दीकी के साथ ही छग के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी और 25 अन्य लोगों को इस हत्या कांड में आरोपी बनाया गया था।  कुछ समय बाद मामले में अमित जोगी बरी हो गए थे।

हाईकोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद फिरोज सिद्दीकी ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में SLP याचिका दायर किया था जिसके माध्यम से उन्हें जमानत देते हुए कोर्ट ने दो जन्मानतदारों के साथ दो बांड सहित जिला कोर्ट से जमानत लेने की अनुमति दी है।  SLP याचिका में सिद्दीकी ने खुद को बेगुनाह और निर्दोष बताया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment