नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और कदम उठाया है। बिलासपुर मंडल से होकर गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़े जा रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के साथ बर्थ मिलने में आसानी होगी।
हावड़ा-सीएसएमटी और हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी-3 कोच
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12262/12261) और हावड़ा-पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस (12222/12221) में अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को यात्रा में अधिक आराम मिलेगा और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
इन दिनों में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस में हावड़ा से 31 मई और 3 जून को, सीएसएमटी से 2 और 4 जून को यह अतिरिक्त कोच सेवा उपलब्ध होगी। हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस में हावड़ा से 30 मई और 1 जून 2024 को, जबकि पुणे से 1 और 3 जून 2024 को यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस कदम से अधिक यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी और वे अपने सफर का आनंद उठा सकेंगे। रेलवे विभाग यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार सुधार कर रहा है और इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168930
Total views : 8196770