बिलासपुर। बारिश के बाद नगर निगम ने एक बार फिर गरीबों के मकानों पर बुल्डोजर चला दिया। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है। वह कार्यवाही अभी तक जारी हैं। बारिश से पहले नगर निगम को अवैध अतिक्रमण हटाने की याद नहीं आई। बारिश रुकने के बाद आज सुबह से मकान और दुकान को बुल्डोजर से तोड़ने की कार्यवाही की जा रही हैं।
दरअसल, शहर के चांटीडीह के मेलापारा स्थित में 742 घरों में बुल्डोजर चलाया गया हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों और नगर निगम अफसरों के साथ जमकर विवाद हुआ लेकिन अफसरों पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ा। इसका विरोध कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, पिछले तीन दशकों से स्थानीय लोगों का काबिज हैं। तनाव के बीच अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर से तोड़ने की कार्यवाही की जा रही हैं।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168947
Total views : 8196791