चंद्रिका छंद में सरस्वती वंदना* डॉ.अशोक आकाश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

 

 

डॉ.अशोक आकाश

सुर की देवी शारदे, माँ विद्या भंडार दे।
सप्त सुरों के ज्ञान से, माँ अधरों को मान दे।।
पुस्तक वीणा धारिणी, जग संगीत विहारिणी ।
मनचाहा वर वारदे, सुर की देवी शारदे….

स्वर छंदों की साधना, पूर्ण करो मम याचना।
योगी ज्ञानी मानते, मुँह माँगा फल छानते।।
शुचि स्वर सागर तार दे, सुर की देवी शारदे…

माँ मंगल सुखदायिनी, उद्धारक अनपायिनी ।
ब्रह्माणी बागेश्वरी, तम नाशक मातेश्वरी ।।
नित मधुरिम संसार दे, सुर की देवी शारदे…

जग माता सुर स्वामिनी, काव्य कला अनुगामिनी।
गुण सुंदर सुख धाम हो, मुखरित नव आयाम हो ।।
स्वर लय भाव निखार दे, सुर की देवी शारदे ..

 

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment