दीपक मित्तल
बालोद, केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम जोरातराई में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 40 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 15 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 13 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156024
Total views : 8176691