ग्राम जुंगेरा के युवक को चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीनो आरोपियों को पुलिस ने किया चंद घंटो में गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

आरोपियों से मोटर सायकल व चाकू को किया गया जप्त ,,गंदी गंदी गाली देने की बातो को लेकर हुआ था विवाद

 

 

 

*दीपक मित्तल बालोद रायपुर*

बालोद,,चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,बालोद जिला क्षेत्र में रात के अंधेरे में रंगदारी कर चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपियों को बालोद जिला पुलिस ने चंद घंटो के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है
….दरअसल मंगलवार की रात 10 बजे कोतवाली थाना इलाके के जुंगेरा गांव में वहीं रहने वाले काॅलेज छात्र महेन्द्र अपने दोस्त डुनेश साहू, हेमचंद यादव के साथ रानीतराई जाने वाले रास्ते पर पुल में बैठा हुआ था…….

इसी दौरान वहां से बाईक पर गुजर रहे तीन युवकों ने जानबूझकर उनके साथ गाली गलौच की……

जिसके बाद जब उन्होंने गाली देने की वजह पूछी तो उनके साथ मारपीट करने लगे……जिसके बाद बीच बचाव के लिए आये महेन्द्र के पेट पर चाकू से जानलेवा हमला कर वहां से फरार हो गये……

जिससे उनके पेट की अतड़ी बाहर निकल गई……आनन फानन में महेन्द्र को जिला अस्पताल लाया गया……..जहां उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है….जहां उनकी स्थिति नाजूक बताई जा रही है……घटना के बाद चंद घंटों में हमला करने वाले तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,,

प्रार्थी महेन्द्र कुमार यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.03.2024 को अपने दोस्त डुनेश साहू एवं हेमचंद यादव के साथ मोबाइल देखते हुए जुंगेरा गौठान पुलिया के पास बैठे थे, कि रात्रि करीबन 10ः00 बजे रानीतराई की ओर से एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार होकर इन लोगो को देखकर मां बहन की गाली गलौच देते आगे बढ़ गये, कुछ समय बाद तीनो व्यक्ति वापस जुंगेरा से रानीतराई की ओर आये, तभी हेमचंद तथा डुनेश तीनो को पूछे कि किसको गाली गलौच करते गये हों, इतनी बात सुनकर मोटर सायकल को आरोपी छोटू गिरी रोक दिया और तीनो मिलकर फिर से गाली देने लगे, प्रार्थी के साथी हेमंचद यादव के कालर पकड़कर धक्का मुक्की करने लगा, डुनेश बीच बचाव करने गये इतने में आरोपी किशोर नेताम ने अपने पास रखे लोहे की चाकू को निकाला और तुम्हारा हत्या करूंगा बोलकर चाकू को डुनेश के पेट में जोरदार मारा चाकू के प्रहार से डुनेश के पेट में चोट आकर अतडी बाहर आ गया, चोट को देखकर प्रार्थी एवं हेमचंद यादव लोगो की मदद से डुनेश को मोटर सायकल में बैठा कर जिला अस्पताल बालोद लाये,
जहां पर प्रारंभिक ईलाज के बाद चोट ज्यादा होने से आगे की ईलाज के लिए रिफर कर दिये है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 173/24 धारा 294,307,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार कर आरोपीगण को प्रथम सूचना दर्ज के चंद घंटो में घेराबंदी कर पकड़ा गया। तथा आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल व घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय को पेश किया गया है।,,

*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*

*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)

*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*

(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*

*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment