दीपक मित्तल बालोद रायपुर छत्तीसगढ़
बालोद,कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले में जल संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के 78 ग्राम पंचायतों के 121 गांव में बारिश में व्यर्थ बह जाने वाले पानी को संरक्षित करने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिसके अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के कुल 30 हजार 899 परिवार के घरों में सोकपीट एवं रिचार्ज पिट निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से जल शक्ति अभियान 2019 के तहत 13 हजार 858 परिवार एवं स्वप्रेरणा से 3570 परिवारों के घरों में सोकपीट का निर्माण किया जा चुका है।

जिसमें से 10431 सौकपीट क्रियाशील है तथा 3420 अक्रियाशील है, जिसे प्रथम पखवाड़े में क्रियाशील बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सामुदायिक भवन एवं अन्य स्थानों में 1379 सामुदायिक सोकपीट एवं रिचार्ज पीट का निर्माण किया गया है। साथ ही शेष बचे 17 हजार 41 परिवारों में सोकपीट निर्माण के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। जिला कार्यालय द्वारा जल स्तर संरक्षण एवं भू-जल स्तर बढ़ाने के लिये 22 मई से 05 जून तक जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड एवं जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी लगातार गांव-गांव में पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से सोकपीट एवं वाटर रिचार्ज पिट निर्माण किये जाने हेतु रैली, नारा के माध्यम से जनसमुदाय को जल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168938
Total views : 8196781