सुमन साहू रिपोर्टर गुरुर
गुरुर क्षेत्र में रुचि और शालू सहित परिवार ने मनाया राममय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

गुरूर, जहां पूरा देश पुरुषोत्तम श्री राम को लेकर उत्साहित था वहीं बालोद जिले का गुरुर ब्लॉक भी पीछे नहीं था घर-घर में लोग दीपावली जैसा माहौल बनाए हुए थे और इसी कड़ी में सुमन साहू, केशव साहू, शालू, रुचि सहित परिवार जनों ने रामलला कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया और घर में ही श्री राम की रंगोली से प्रतिमा बनाई जिसको क्षेत्र वासियों ने काफी सराहा,
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूरा देश राममय है। देश-विदेश में शोभायात्रा और कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गुरुर सुमन साहू के निवास में भी राममय दिखा। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। घर-घर में दीप जले और लोगों ने आतिशबाजी भी की। साथ ही जमकर भंडारा भी हुआ
-
जिले के लोगों में सोमवार को जमकर खुशी और उत्साह देखने को मिला। अयोध्या में हुए श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही पूरे जिले में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। सभी सेक्टर से जुड़े लोग, चाहे वह एमएसएमई के लोग हों या फिर नेता या आम आदमी। सभी राम भक्ति में डूबे दिखाई दिए।
श्री रामलला सरकार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में आज स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिनास, मूर्ति कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासादपरिक्रमा, शय्याधिनास, तत्त्वन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक – अघोर होम, व्याहृति होम, रात्रिजागरण, सायंपूजन एवं आरती हुई.,000
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170194
Total views : 8198406