लोकेशन-लोरमी
संवाददाता-अश्वनी अग्रवाल
लोरमी- वनक्षेत्र गुनापुर में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढोलगी के आश्रित ग्राम गुनापुर के जंगल मे की मानव कंकाल मिलने के गांव में हड़कंप मच गया। घटना क्षेत्र में सर्चिंग कर फांरेसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली है, पुलिस ने जंगल में सघन जांच भी किया है। लेकिन घटना से सम्बधिंत कुछ प्राप्त नही हुआ है।
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि गांव के एक युवक गुमसुदगी की 5 जनवरी को रिपोर्ट लिखाया गया है। जिसमे डीएनए की जांच कर शिनाख्त की कार्यवाही किया जायेगा। कंकाल मेल या फीमेल जिसकी पुष्टि नही हुई है।
पुलिस के मामले में 174 के तहत मामले को जांच में लिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8173482
Total views : 8202845