गुण्डरदेही में भाजपा का हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन , मंडल अध्यक्ष बने सतीश महोबिया,

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुण्डरदेही में भाजपा का हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन , मंडल अध्यक्ष बने सतीश महोबिया,

स्वपना माधवानी नवभारत टाइम्स 24×7.in गुण्डरदेही ब्लाक प्रमुख

 

गुण्डरदेही,, जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होने जा रही है और इसी तर्ज में आज गुण्डरदेही में भाजपा का हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन , मंडल अध्यक्ष बने सतीश महोबिया,गुंडरदही भाजपा कार्यालय में आज पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया था ।जिसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकार, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष हेमंत सोनकर उपस्थित थे,
उक्त सम्मेलन में जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने सतीश महोबिया को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गुडरदेही मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीतने के लिए पिछड़ा वर्ग को अपना अधिकतम योगदान देना है और विकसित भारत के मोदी के सपने को पूरा करना है । केंद्र की मोदी सरकार ने गांव गरीब किसान सबके लिए बहुत काम किया है ।मोदी जी ने भाजपा के लिए 370 सीट की मांग की है उसे हमें पूरा करना है।


सतीश मोहबिया ने कहा कि अबकी बार 400 के पार हर हाल में केंद्र में भाजपा की सरकार होगी और फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे


उक्त अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप साहू ,दिलीप कुल्हाडे,पंकज चौधरी,शंकर यादव,वीरेंद्र साहू हेमंत साहू ,सूरज चंद्राकर, शिव साहू, लेखराम साहू भाजयुमो,राजू सिन्हा, मुकेश साहू आकाश महोबिया, आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,,000

स्वपना माधवानी नवभारत टाइम्स 24×7.in गुण्डरदेही ब्लाक प्रमुख

स्वपना माधवानी गुण्डरदेही ब्लाक प्रमुख

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *