गुण्डरदेही ब्लाक में अवैध रेत परिवहन कर रहे है लोग,,, कार्रवाई नहीं, हौसले बुलंद
स्वपना माधवानी नवभारत टाइम्स 24 x7in गुण्डरदेही गुरुर ब्लाक प्रमुख
गुण्डरदेही,,,गुण्डरदेही ब्लाक में इन दिनों अवैध रेत का खेल थम नहीं रहा है, अब तो लोगों ने नए-नए रास्ते निकाल लिया है गुण्डरदेही ब्लॉक के
भरदा खुर्द क्षेत्र में दीनानाथ साहू नामक व्यक्ति खुलेआम शासन के नियमों का धज्जियां उड़ा रहा है और रिपोर्टिंग के लिए जानकारी लिए जाने पर स्पष्ट कहते हैं जो करना है कर लो,,, जो छापना है छाप लो,, खनिज विभाग सहित स्थानीय राजस्व विभाग और जिला प्रशासन को वे सहयोग और जेबों को गर्म करते हैं , ट्रैक्टर ट्राली में खुलेआम अवैध रेत की अवैध सप्लाई कर ऊंचे दरों में बेच रहे हैं जिसकी वजह से जहां राजस्व को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है वहीं दूसरी ओर दीनानाथ साहू नामक जैसे व्यक्तियों के हौसले बुलंद होने लगे हैं पूर्व में यही गुण्डरदेही ब्लॉक के चंदनबिहरी रेत खदान को लेकर बालोद जिला सहित पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना था ,वह मामला अभी थमा नहीं और नया मामला भरदा खुर्द का सामने आ गया ,,जब नवभारत टाइम्स 24 x7in की पूरी टीम धरातल पर पहुंची और पहुंच कर रिपोर्टिंग करने लगी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने देखने को मिले ,,दीनानाथ साहू नामक व्यक्ति जैसे दर्जनों व्यक्ति गुण्डरदेही ब्लॉक में अवैध रुप से बड़ी संख्या में रेत भंडारण कर अवैध रेत परिवहन कर रहे हैं, हर 500 मीटर की दूरी पर बड़े-बड़े टापू बना दिए गए हैं बारिश लगते ही रेत को ऊंचे दरों पर रेत का विक्रय किया जा रहा है शासन प्रशासन का किसी भी तरह का खौफ नहीं बना है,, दीनानाथ साहू कहते हैं कि वह अपने घर के लिए रेत लाए हैं जबकि नवभारत टाइम्स 24 x7in के कैमरे में कैद वीडियो और फोटो स्पष्ट झलकता है इतनी बड़ी संख्या में रेत का विक्रय अवैध रूप से किया जा रहा है,,,,
आपको बता दें कि,,बिना नंबर के ट्रैक्टर से रेत की सप्लाई,,
अवैध कार्य करने वाले किस तरह अवैध कार्यों को अंजाम देते हैं इसे भी आप देखें,, बिना नंबर के ट्रैक्टर से रेत की ढुलाई की जा रही है सप्लाई की जा रही है परिवहन किया जा रहा है और जब कोई अधिकारी या पुलिस ऐसे ट्रैक्टर को पकड़ते हैं तो ट्रैक्टर स्वामी गायब हो जाते हैं और अधिकारी परेशान हो जाते हैं कारण की परिवहन विभाग के समक्ष ट्रैक्टर का नंबर भी नहीं होता है इतनी बड़ी चालाकी से अवैध कार्यों को अंजाम देने लगे हैं ऐसे चतुर चालाक और खौफनाक लोगों के खिलाफ में खड़ी करवाई किया जाना अति आवश्यक है,,
क्या कहते हैं अधिकारी और जनप्रतिनिधि,,गुण्डरदेही ब्लॉक के अनुविभागीय दंडाधिकारी सुरेश साहू कहते हैं कि आपके माध्यम से अवैध रेत परिवहन और विक्रय किए जाने की शिकायत आ रही है शीघ्र ही रही टीम भेज कर पता कर जांच कर कड़ी कार्रवाई करेंगे,,
गुण्डरदेही क्षेत्र के भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र साहू कहते हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से खनिज रेत मुरूम का भंडारण या परिवहन कर ऊंचे दर पर बेच रहा है तो अवश्य ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो,,
Author: Deepak Mittal

















Total Users : 8168641
Total views : 8196356