गुण्डरदेही ब्लाक क्षेत्र में शराब दुकान के समीप बने चखना दुकान में अनियमिताएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वपना माधवानी नवभारत टाइम्स 24 x7in गुण्डरदेही गुरुर ब्लाक प्रमुख

गुण्डरदेही,,, गुण्डरदेही ब्लाक क्षेत्र में इन दिनों शराब दुकान और चखना दुकान सुर्खियों में बना हुआ है आबकारी नियमों का कोई पालन नहीं हो रहा है अपनी सुविधा अनुसार कार्य कर रहे हैं, शराब सेवन करने के बाद डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास लोगों की जिंदगी के लिए खतरा बन गया है एक और पर्यावरण को लेकर पूरे भारत देश सहित बालोद जिले में विभिन्न प्रकार के प्रचार प्रसार कर प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं ,,वही दूसरी ओर गुण्डरदेही ब्लाक क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान और चखना दुकान के समीप प्लास्टिक युक्त माहौल हो गया है जिसे लेकर शराब प्रेमियों के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है भाजपा शासन काल में शराब दुकान के समीप चखना दुकान का निर्माण किया गया है परंतु यह चखना दुकान अब गंदगी फैलाने का कार्य कर रहे हैं उचित कार्रवाई नहीं होने की वजह से इनके हौसले अपनी बुलंद हो चले हैं और अपने आप को टाइगर समझने लगे हैं, चखना दुकान का नाम अब लोगों ने गंदगी युक्त चखना दुकान रखा है,, शराब प्रेमी प्रकाश कुमार, महावीर, गणेश, शिवनाथ, आर्न, उपेंद्र ,राजा ,टिंकू ,मिंकु ,लोकेंद्र, भावेश, सुधीर ,चंपू ,अंकु ,धमकू ,सोनू आदि लोगों ने बताया कि शराब दुकान के समीप ही चखना दुकान बनाया गया है परंतु गंदगी को देख वे लोग चखना दुकान में शराब का सेवन नहीं करते हैं और बाहर जंगल में मंगल करते हैं,,,

गुंडरदेही शराब भट्टी में चखना दुकान एवं शराब भट्टी भाजपा शासन द्वारा आबंठित किया गया है
लेकिन गुंडरदेही शराब भट्टी में केवल प्लास्टिक डिस्पोजल एवं पानी पाऊच जैसी गंदगियों से भरा हुआ है चारों तरफ गंदगियां फैली हुई है साफ सफाई बिल्कुल नहीं है विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही है प्रदूषण का खतरा हो गया है लोग बेसमय मरने क्यों मजबूर हो गए हैं
ऐसे में शराब पीने वाले लोग अपने बाउंड्री वॉल के समीप परिसर में शराब सेवन न कर बाहर जाकर सेवन करते हैं और आबकारी सहित पुलिस विभाग शराबियों पर ही शिकंजा करती है,, आबकारी और पुलिस विभाग शराब दुकान चखना दुकान के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती है,,????? इसे लेकर में भयंकर आक्रोश देखने को मिल रहा है क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल से गंदगी फैलाने वाले और नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ में कड़ी कार्रवाई कर चखना दुकान के संचालन का लाइसेंस निरस्त करने की मांग किया है,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment