गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अखिलेश खटोड़ नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

 

इसी तारतम्य में दिनांक 31.05.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कही जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियें के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. इत्तेशाम तथा मोह. मतीन उर्फ सोनू निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

 

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 14 किलो 240 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,45,000/- रुपये तथा 01 नग मोबाइल फोन जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 230/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

*01. मोह. इत्तेशाम पिता मोह. अली उम्र 25 साल निवासी मुनीपुर थाना चांद जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।*

 

*02. मोह. मतीन शेख उर्फ सोनू पिता अली रजा उम्र 19 साल निवासी रामगंज थाना आसपुर देवसरा जिला पट्टी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।*

 

 

*कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि मोह. जमील, प्र.आर कृपा सिंधु पटेल, आर. विजय पटेल, घनश्याम साहू, कलेश्वर कश्यप, पुरूषोत्तम सिन्हा, अभिषेक सिंह तोमर, दिलीप जांगड़े, केशव सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी तथा थाना गंज से सउनि शंकर साहू तथा आर. कमल आलम की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment