Crime News: जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम पंचायत शिवपुर में समय पर खाना नही देने से नाराज पति ने अपनी पत्नी को धारधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत शिवपुर की है, जहां बीती रात आरोपी पति तुलसी पैंकरा अपनी पत्नी तेजमत पैंकरा से खाना मांगा। पत्नी ने खाना नही बनाने की बात कहते हुए घर से बाहर चली गई। इसके बाद पुनः दोनों में आपस मे विवाद होने लगा, जहां पति ने गुस्सा में आकर घर मे रखें धारधार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घर के अन्य सदस्यों ने घर मे खून से लतपत शव देख इसकी सूचना थाने को दी। मामले की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पत्थलगांव थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु एसडीओपी भानुप्रताप चन्द्राकर ने बताया कि मृतका द्वारा पति के समय पर खाना नही दिए जाने से नाराज था।
इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ ओर आरोपी पति ने धारधार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम को भेज दिए है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।




Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168963
Total views : 8196808