खबर का असर,, पीडब्ल्यूडी विभाग आया हरकत में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24 x7in की खबर का असर,, पीडब्ल्यूडी विभाग आया हरकत में,,,,

आर्सेलर मित्तल कंपनी के लाल जहर परिवहन से पीडब्ल्यूडी की सड़कें हुई कंडम –पीडब्ल्यूडी ने कंपनी को थमाया को नोटिस।

( सड़क बना रहे 30 टन क्षमता की -गाड़ियां चल रही 40 टन माल लेकर )

( लाल मिट्टी ढोने वाली ओवर लोड वाहनो से सडक हो रही खराब,विभाग परेशान)

राजेन्द्र सक्सेना – जिला प्रमुख दंतेवाड़ा – 94255 94944

दंतेवाड़ा — किरन्दुल से आर्सेलर मित्तल कंपनी से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल(टेलिंग्स )ढोने वाली हाइवा से जिले की किरन्दुल से पालनार होकर दंतेवाड़ा सडक के साथ नकुलनार से सुकमा सडक, दंतेवाड़ा से फरसपाल सडक समय से पहले खराब होने की वजह से पीडब्ल्यू डी विभाग की परेशानी बढ़ गई है।किरन्दुल से पालनार ,नकुलनार सडक का 6 महीने पहले विभाग के द्वारा सडक का पेच रिपेयर का कार्य करवाया गया था ।पर सडक फिर से जगह,जगह धंस गई है जो मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है।किरन्दुल से पालनार 18 किलोमीटर सडक 50 से अधिक जगह धंस गई है।वंही सुकमा सडक भी जगह,जगह खराब हो गई है,आगे बारिश का सीजन है सडक और खराब हो जाएगी।

 डिजाइन 30 टन कि पर 17 टन क्षमता वाली गाड़िया ढो रहीं 35 से 37 टन माल 

पीडब्ल्यू डी द्वारा बनाई जाने वाली सड़को की डिजाइन 30 टन क्षमता की सड़क बनाई जाती है,जबकि नेशनल हाइवे सड़को को अलग माप दंड के अनरूप बनाई जाती हैं,वंही पीएमजीएसवाई 12 टन क्षमता वाली सड़को का निर्माण करता है,पर जिले में किरन्दुल से आर्सेलर मित्तल कंपनी का वेस्ट ढोने वाली वाहन सड़को से ओवर लोड ढुलाई का कार्य पिछले 3 सालों से कर रहीं है जिससे सडक समय से पहले खराब हो रहीं हैं,सडक खराब होने से विभाग के निर्माण कार्यो पर जब सवाल खड़े हुए तो विभाग ने आर्सेलर मित्तल कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दरअसल जिले में जो हाइवा वाहन ढुलाई के कार्य मे लगी हैं उनकी पासिंग 17 टन कि है,पर इन वाहनों में किसी मे 38 टन तो किसी मे 40 टन वजन निकल रहा है।

 आरटीओ ने खड़े किए हांथ,स्टाफ नही है —

जिले में ओवर लोड वाहनो पर कार्यवाही करने को लेकर आरटीओ विभाग पहले से ही हांथ खड़ा कर चुका है,आरटीओ का साफ कहना है जिले में आरटीओ कार्यलय में स्टाफ़ नही है,कार्यवाही के लिए उड़नदस्ता टीम भी नही है।

 ईई पीडब्ल्यू डी एसएल ठाकुर 

आर्सेलर मित्तल कंपनी को नोटिस दिया गया है,ओवर लोड को लेकर,साथ ही बैलाडीला ट्रक यूनियन को भी नोटिस जारी की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment