क्षेत्र के निर्बंध विधुत सप्लाई एवं बिजली समस्याओं का तत्काल निवारण करे विभागीय अधिकारी-कौशिक
नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्यूरो प्रमुख मुंगेली निर्मल अग्रवाल की रिपोर्ट
मुंगेली-आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला बिलासपुर एवं जिला मुंगेली के विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त बैठक कर क्षेत्र मे विद्युत सप्लाई एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण कर आम ज़न मानस को तत्काल सुविधा कैसे प्राप्त हो सके इस हेतु बिल्हा विधायक/पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
श्री धरमलाल कौशिक द्वारा बैठक लिया गया जिसमें क्षेत्र के बिल्हा, चकरभाठा, तिफरा, सरगाँव, पथरिया, सिलदहा, के सभी अधिकारियों एव कर्माचारियों को सक्त हिदायत देते हुए 10 दिनों मे सभी प्रमुख समस्या का निराकरण करने की बात कही गई है, साथ ही बिजली बिल मे आ रहे समस्या के निराकरण हेतु दिनांक 28/06/2024 को चकरभाठा एवं बरतोरी जे.ई ऑफिस मे 29/06/2024 को बिल्हा एवं तिफरा एवं सरगाँव व पथरिया जे.ई ऑफिस मे शिविर का आयोजन कर आवेदन लिया जाएगा साथ ही क्षेत्र मे ट्रांसफार्मर फेल होने की स्थिति मे 3 दिवस के भीतर निराकरण किया जाएगा माननीय विधायक जी द्वारा बोदरी मे नए उप संभाग केंद्र व ग्राम हरदीकला मे नए वितरण केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा क्षेत्र के और प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया गया। इस बैठक मे मुख्य रूप से डॉ देवेन्द्र कौशिक, बिल्हा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष सहित विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168953
Total views : 8196797