कोरबा: शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में बड़ा हेरफेर, लाखों की गड़बड़ी, खाद्य विभाग की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स 24X7.in के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट

कोरबा: शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में बड़ा हेरफेर, लाखों की गड़बड़ी, खाद्य विभाग की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

कोरबा शहर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सरकारी अनाज की अफरा-तफरी को खाद्य विभाग ने गंभीरता से लिया है और रिकवरी का नोटिस जारी करने के बावजूद जुर्माना राशि नहीं पटाने वाले संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज करने संबंधित थानों में शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोरबा के साकेत नगर, दादरखुर्द, भिलाई खुर्द और डिंगापुर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का संचालन करने वाले स्व सहायता समूहों ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। इन समूहों ने सरकारी अनाज की हेरफेर कर सरकार को लाखों का चूना लगाया है। मामले के उजागर होने के बाद खाद्य विभाग ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर रिकवरी के लिए कहा था, लेकिन किसी ने भी जुर्माना नहीं पटाया। इस वजह से खाद्य विभाग ने संबंधित थानों में शिकायत कर अपराध दर्ज कराया है।

 

दादर सोसायटी से 24 लाख, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित सोसायटी से 22 लाख और सीएसईबी चौकी क्षेत्र में संचालित सोसायटी से लाखों की वसूली करनी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोसायटी संचालकों ने गरीबों के अनाज पर डाका डालकर उसे बेच दिया और अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति की। अब जब पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है, तो उनके पसीने छूटने लगे हैं।

जिले में कई और भी सोसाइटी हैं जहां खाद्य विभाग को रिकवरी करनी है। कई बार नोटिस जारी किया गया, कुछ दुकानों से

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment