कोत्तूर (तारलागुड़ा) गांव में किसी भी तरह की महामारी नही है -सीएमएचओ डॉ. पुजारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख जरखान 

 कोत्तूर (तारलागुड़ा) गांव में किसी भी तरह की महामारी नही है -सीएमएचओ डॉ. पुजारी

बीजापुर 23 अप्रैल 2024- सीएमएचओ डॉ. पुजारी ने दो लोगों की अज्ञात बीमारी के खबर के संबंध में बताया कि तारलागुड़ा में किसी भी प्रकार की महामारी नहीं फैली है। दो लोगों की मौत के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्षीय एक महिला जिसे बुखार, खांसी और पेट में दर्द की शिकायत थी 01 मार्च 2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तारलागुड़ा में भर्ती हुई थी जिसे प्राथमिक उपचार उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपटनम रिफर कर दिया गया था, आशानुरूप स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण उसे बेहतर उपचार हेतु 04 मार्च 2024 को जिला चिकित्सालय बीजापुर में भर्ती किया गया था, फेफड़ों में इन्फेक्शन एवं खून की कमी से ग्रसित होने के कारण संबंधित को एक यूनिट खून चढ़ाया गया था, स्वास्थ्य में सुधार होने पर उनके द्वारा निवेदन किये जाने पर दिनांक 08 मार्च 2024 उसे जिला चिकित्सालय बीजापुर से डिस्चार्ज किया गया था।

27 मार्च 2024 को पुनः उक्त महिला का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके परिजनों के द्वारा उसे महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल वारंगल तेलंगाना में भर्ती कराया गया था जहां ईलाज के दौरान 16 मार्च 2024 को उसकी मृत्यु हुई। महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल वारंगल से प्राप्त रिपोर्ट उनुसार उसे फेफड़ों में इन्फेक्शन एवं खून की कमी तथा जन्मजात बीमारी Auto Immune diseaseSLE Rheumatoial Aurthritiese से ग्रसित थी एवं गले में कैंसर की संभावना भी व्यक्त की गई थी।

वहीं एक अन्य व्यक्ति जो तारलागुड़ा में अकेला ही रहता था और अक्सर ड्रिंक किया करता था और वह मिर्गी बीमारी से ग्रसित था। जिसकी 15 अप्रैल 2024 को स्वयं के घर में ही मृत्यु होने की जानकारी मिली है।

ज्ञात हो कि विगत 1 माह से ग्राम कोत्तूर तारलागुड़ा में अज्ञात बीमारी फैलने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके उपरांत स्वयं सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी भोपालपटनम के द्वारा 16 अप्रैल 2024 को उक्त ग्राम एवं अस्पताल का भ्रमण किया गया एवं उचित कार्यवाही का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात दिनांक 18 अप्रैल 2024 को खण्ड चिकित्सा अधिकारी भोपालपटनम के देखरेख में सम्पूर्ण कोत्तूर तारलागुड़ा गांव के समस्त घरों का सर्वे किया गया जिसमें बीमार व्यक्तियों का मलेरिया/डेंगू जांच हेतु सेम्पल लिया गया एवं संभावित मरीजों का उपचार किया गया।

वर्तमान में गांव में मेडीकल टीम द्वारा प्रत्येक घर का भ्रमण किया जा रहा है एवं लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग द्वारा जांच हेतु पानी का सेम्पल लिया जा रहा है। कोई भी महामारी की स्थिति नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तारलागुड़ा में चिकित्सा अधिकारी एवं ग्रामीण चिकित्सा सहायक की एक एक पद स्वीकृत है जिसके विरूद्ध में जिला खनिज न्यास निधि से एक चिकित्सा अधिकारी संविदा के पद पर कार्यरत है जो कि तारलागुड़ा में मुख्यालय में निवासकर निरंतर सेवाये दिया जा रहा है, मापदण्डानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तारलागुड़ा पर्याप्त कर्मचारी पदस्थ हैं वर्तमान में किसी प्रकार भय का वातावरण नहीं है एवं स्थिति नियंत्रण में है।,,

जरखान नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख बीजापुर 
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24X7.in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24X7.in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
 ????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Follow the *NAVBHARATTIMES24x7* channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaCTajUHbFV4GpOz2J3K
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment