केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सांसद बस्तर महेश कश्यप ने मुलाकात कर रायपुर-बस्तर रेल लाइन हेतु रखी मांग
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 92944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — बस्तर सांसद महेश कश्यप ने रेल एवम सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर बस्तर के रेल संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया | कश्यप ने ज्ञापन में उल्लेखित किया की बस्तर लोकसभा क्षेत्र जल जंगल जमीन वन खनिज सम्पदाओं से भरा हुआ विशाल क्षेत्र है। आजादी के बरसों बाद भी रेल सुविधाओं से वंचित है,तत्कालीन सरकार द्वारा बैलाडीला लोह खदान का एमयू होने के बाद लोह अयस्क परिवहन के लिए स्पेशल किरंदुल विशाखापट्टनम रेल लाइन बिछाया गया,रेलवे हो या एनएमडीसी से बस्तर के लोगो का भागीदारी होना चाहिए था,ना ही भागीदारी ना कोई विशेष लाभ अब तक मिला है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी पर बस्तर वासियों ने भरोसा जताया हैं, दल्ली – राजहरा रेल लाइन का रावघाट तक विस्तार हुआ है | रावघाट जगदलपुर रेल परियोजना रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत है,हमें जानकारी प्राप्त हुआ है कि अपरिहार्य कारणों से बस्तर रेलवे द्वारा परियोजना क्रियान्वयन में असमर्थता व्यक्त की गई है,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विल्लापुरम द्वारा परियोजना हेतु डी पी आर पुनर्निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है।डी पी आर पुनर्निरीक्षण कर कार्य अतिशीघ्र किया जाने का कष्ट करे। कश्यप ने कहा की रायपुर से धमतरी तक रेल लाईन का विस्तार हो चुका है,धमतरी से जगदलपुर तक विस्तार किया जाना चाहिए ।बस्तर लोक सभा क्षेत्र
के सामाजिक,व्यापारिक संगठनों द्वारा निरंतर यह मांग किया जा रहा है अतः
शीघ्र प्रारंभ करने का कष्ट करे।
Author: Deepak Mittal














Total Users : 8168572
Total views : 8196274