नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो चीफ जरखान
6263448923
31 सौ रूपए धान खरीदी की शेष राशि मिलने की खुशी जाहिर कर रहे हैं किसान

बीजापुर 11 मार्च 2024- छत्तीसगढ़ सरकार अपने वायदे के अनुसार 12 मार्च को प्रति क्विंटल 31 सौ रूपए धान खरीदी की शेष राशि कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम के दौरान देने जा रही है। जिले के किसानों में अंतर की राशि मिलने से उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित हो रहा है। कृषक अपनी-अपनी खुशी अपने-अपने अंदाज में जाहिर कर रहे हैं। ऐसे ही ईटपाल के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मोदी की एक और गारंटी पूरा करने के लिए जय-जवान जय किसान का नारा लगाकर खुशी जाहिर कर धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। तो वहीं ईटपाल के निवासी बृजलाल भोयर ने बताया कि सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदे हैं और प्रति क्विंटल 31 सौ रूपए में धान खरीद कर अपना वायदा पूरा किया है, मै 20-22 एकड़ में कृषि कार्य करता हूं।
कल मुझे एक अच्छी रकम मिल जाएगी, अंतर की राशि मिलने से मै और हम सभी किसान बहुत खुश है। मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में अच्छा निर्णय लिया है हम और भी मेहनत और लगन से खेती-किसानी कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार पाएंगे। सरकार के इस योजना के लिए मै प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का सदैव आभारी रहूंगा।
*(दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24*7 in प्रधान संपादक रायपुर)*
*नवभारत टाइम्स 24×7,in सबसे तेज सबसे श्रेष्ठ खबर आप तक*)
*जो दूसरे छिपाए,उसे हम बताएं*
(*???????? आपकी आवाज, हमारा प्रयास,निष्पक्ष समाचार)*
*संपूर्ण छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तर में अनुभवी संवाददाता नियुक्त करना है नवयुवक नवयुवती संपूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन करें 9993246100*
*????????????????????????????????संपर्क करें दीपक मित्तल प्रधान संपादक रायपुर छत्तीसगढ़ 9993246100*
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8165933
Total views : 8192109