कुलदीप शर्मा के सराहनीय कार्य ने जनता के बीच अमिट छाप छोड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल, बालोद

कुलदीप शर्मा के सराहनीय कार्य ने जनता के बीच अमिट छाप छोड़ी,,

जनता के दिलो दिमाग में कुलदीप शर्मा छाए रहे

सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले कुलदीप शर्मा अब रायपुर राजधानी में

बालोंद,, संपूर्ण बालोद जिले में विकास की गंगा को तेजी के साथ बहाने वाले और विभिन्न असामान्य कार्य करने वाले कलेक्टर कुलदीप शर्मा के स्थानांतरण के बाद जहां एक और गम का माहौल है वहीं दूसरी ओर इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने अल्प समय में बेहतरीन कार्य कर जनता के बीच अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है और वह अब रायपुर राजधानी के पाठ्य पुस्तक निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे,कई उपलब्धियों के लिए जाने जाएंगे कलेक्टर कुलदीप शर्मा ,बालोद को सजाने संवारने में रहा योगदान
कलेक्ट्रेट सड़क, तांदुला रिसॉर्ट, एनएच के काम में तेजी रही उपलब्धि
बालोद जिले में 15 माह तक पदस्थ रहे कलेक्टर कुलदीप शर्मा कई कार्यो के लिए जाने जाएंगे। खास तौर पर बालोद में सड़कों की हालत सुधारने में उनका विशेष योगदान रहा। सालों से प्रतीक्षित सिवनी से लेकर कलेक्ट्रेट तक के मार्ग को बनवाने में उनकी विशेष भूमिका रही। इसके अलावा बालोद को गोवा की तर्ज पर रिसॉर्ट उपलब्ध कराना उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। संभवतया बालोद जिले में सबसे ज्यादा दौरा करने वाले कलेक्टर भी कुलदीप शर्मा ही रहे।
नए साल में बालोद में कलेक्टर रहे कुलदीप शर्मा का स्थानांतरण पाठ्यपुस्तक निगम रायपुर में प्रबंध संचालक के पद पर हो गया है। उन्होंने वहां कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है, सरकार बदलते ही प्रशासनिक फेर बदल की कवायद चल रही थी और नया साल लगते ही इसमें कारवाई भी शुरू हो गई। इसी क्रम में बालोद कलेक्टर का भी स्थानांतरण हुआ। कलेक्टर कुलदीप शर्मा यहां 15 माह रहे। उनके कार्यकाल में कई कार्य हुए। शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के भी कई आयोजन हुए सभी आयोजन सफल रहे। जिले में सड़कों की हालत खास तौर पर सुधरी। सिवनी से लेकर कलेक्ट्रेट होते हुए झलमला चौक तक सड़क की मांग बहुत लंबे समय से चल रही थी। कलेक्ट्रेट आने जाने वाले लोगों को पक्की सड़क नहीं होने के कारण बहुत परेशानियां हो रही थी। लगभग सभी कलेक्टरों से इसकी मांग यहां के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों व प्रबुद्ध जनों ने की थी, लेकिन इस ओर पहल तब हुई जब कलेक्टर कुलदीप शर्मा बालोद में पदस्थ हुए। इसके बाद प्रथम प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने इसको प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने आश्वासन भी दिया था और उसके बाद इस दिशा में उन्होंने प्रयास किया और आज सिवनी से लेकर कलेक्ट्रेट होते हुए झलमला चौक तक पक्की सड़क बनने जा रही है। इसके लिए कलेक्टर कुलदीप शर्मा हमेशा याद आएंगे,,,

*तांदुला रिसॉर्ट रही उपलब्धि*
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तांदुला डैम में रिसॉर्ट बनाया गया। तांदुला रिसॉर्ट कलेक्टर कुलदीप शर्मा की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिले में पर्यटन की दृष्टिकोण से कई जगह हैं, लेकिन ठहरने व आराम करने के लिए सर्व सुविधायुक्त जगह की कमी थी। काफी संख्या में पर्यटक बालोद क्षेत्र में आते हैं, लेकिन उन्हें यहां ठहरने या आराम करने की कोई सुविधा नहीं मिल रही थी। इसे देखते हुए कलेक्टर ने तांदुला डैम में रिसॉर्ट की परिकल्पना की और उसे साकार रूप भी दिया। आज बालोद डैम में लोग दूर-दूर से आते हैं और बोटिंग का भी आनंद लेते हैं। साथ ही सैर सपाटा भी करते हैं। इसे और भी विकसित किया जा रहा है। रिसोर्ट का संचालन कुछ इस तरह से किया जा रहा है कि जितना खर्च शासन का इसमें हुआ है उससे कहीं ज्यादा राशि एक निश्चित समय के बाद शासन को मिलेगी। इसे 15 साल के लिए संचालन पर दिया गया है ताकि संचालकों द्वारा इसे पूर्ण विकसित किया जा सके,,,

*एनएच के मामले में भी दिखाई गंभीरता*

बालोद जिला व शहर से एनएच क्रमांक 930 गुजर रहा है। निर्माण के शुरुआती दिनों से ही इसके लेटलतीफे को लेकर चर्चा रही। शिकायतों के बाद कलेक्टर शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया और एनएच के अफसरो की बैठक लेकर इस पर तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क की चौड़ाई को लेकर विवाद आया और काम थमने लगा था, लेकिन कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए व्यापारियों और एनएच के बीच बैठक कराई और सुलह कराया गया। इसके बाद लगातार काम में तेजी आई इसके लिए भी कलेक्टर कुलदीप शर्मा जाने जाएंगे,,

*वीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ चुनाव का भी सफल संचालन*

बालोद जिले में पिछले 15 महीने में कई वीआईपी मूवमेंट रहे। खासतौर पर कांग्रेस के जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान लगातार मुख्यमंत्री बालोद में ही रहे। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सबसे ज्यादा दौरा भी बालोद जिला में ही रहा। कभी भी किसी भी दौरे के समय या वीआईपी मूवमेंट के समय कोई भी व्यवधान नहीं आया। इसके अलावा विधानसभा चुनाव भी इनके कार्यकाल के दौरान ही निर्विघ्न संपन्न हुआ,, कलेक्टर कुलदीप शर्मा के अल्प समय में स्थानांतरण को लेकर बालोद जिले की जनता अचंभित है हालांकि यह शासन की प्रक्रिया है फेरबदल शासन अपने स्तर पर करता है क्योंकि छत्तीसगढ़ में शासन बदल गया है तो संभावित था कलेक्टर कुलदीप शर्मा का स्थानांतरण होना भी, परंतु अल्प समय के कार्यकाल में सैकड़ो बेहतरीन कार्यकर उन्होंने अपनी जो अमिट छाप छोड़ी है उसे भारत की जनता नहीं भूल पाएगी,,,
क्या कहते हैं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के कार्यकाल को लेकर,,

बालोद जिले के भाजपा वरिष्ठ नेता अटल दुबे कहते हैं के कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किया है और भी बेहतर कार्य किया जा सकता था अगर उन्हें समय अवसर मिलता तो इसी तरह जनप्रतिनिधि भाजपा के सौरभ कुमार,रमेश कुमार साहू ,अंकित कुमार, रामेश्वर ,गोपाल दास, मनीष, सौरभ कुमार आदि लोगों ने भी कलेक्टर कुलदीप शर्मा के कार्यों की प्रशंसा किया,,000

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment