किसानों के साथ धान खरीदी में भेदभाव पर कांग्रेस का विरोध, विधायक कुंवरसिंह निषाद ने सरकार को घेरा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

स्वपना माधवानी ब्लॉक गुण्डरदेही

गुण्डरदेही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही की बैठक में विधायक कुंवरसिंह निषाद ने प्रदेश सरकार पर धान खरीदी में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदने में सरकार विफल रही है। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे को शीतकालीन सत्र में उठाया और सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने और 3100 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान का वादा किया था, लेकिन किसानों को केवल 2300 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। पंचायतों में नगद भुगतान की व्यवस्था भी नहीं की गई। किसानों को संदेह है कि उन्हें अंतर की राशि मिलेगी भी या नहीं।

धान खरीदी केंद्रों पर मिल रही शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने “धान खरीदी केंद्र चलो” अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता के कारण अन्नदाता शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से पीड़ित हैं।

कांग्रेस का चुनावी रणनीति पर जोर

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोजराज साहू ने जानकारी दी कि पंचायत चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। ये पर्यवेक्षक सक्रिय और जीतने योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी सक्रिय कार्यकर्ताओं और सभी वर्गों को टिकट वितरण में प्राथमिकता देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में विजयी होगी।

बैठक का संचालन महामंत्री मोंटू चंद्राकर ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री तामेश्वर देशमुख ने किया। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के.के. राजू चंद्राकर, सलीम खान, मानसिंह देशलहरा, तरुण साहू, रूपचंद जैन, और अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

कांग्रेस ने इस बैठक के माध्यम से सरकार के खिलाफ एकजुट होकर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment