किराए पर ली कार को दूसरे को बेचा, खरीदार की शिकायत पर मामला दर्ज
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
सिविल लाइन क्षेत्र में एक फर्जी दस्तावेज के सहारे कार बेचकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कार बेचने के लिए विज्ञापन दिया तो जालसाजी का खुलासा हुआ। इस संबंध में पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुदुदंड निवासी विकेश यादव (34) वाहन खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर 2021 को अंबिकापुर ब्रम्हरोड निवासी राजीव लोचन पाठक की टोयोटा इनोवा कार तीन लाख रुपये में खरीदी थी। एक महीने बाद उन्होंने इस कार को बेचने के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर विज्ञापन डाला। विज्ञापन के बाद उन्हें पता चला कि राजीव लोचन पाठक ने इस कार को कोरबा निवासी विकास अग्रवाल, नरेन्द्र गायकवाड़ और सुमेर दास को एग्रीमेंट के तहत किराए पर दिया था।
इन तीनों ने कार किराए पर लेने के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर विकेश यादव के पास बेच दी। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर विकेश ने विकास अग्रवाल से संपर्क कर अपने रुपये वापस मांगे और साथ ही कार वास्तविक मालिक को लौटा दी। आरोपियों ने अलग-अलग करके 75 हजार रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी की राशि लौटाने में टालमटोल कर रहे थे और बाद में अपना मोबाइल बंद कर दिया।
पीड़ित विकेश यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8168571
Total views : 8196273