राजेन्द्र सक्सेना – जिला प्रमुख दंतेवाड़ा – 94255 94944
किरंदुल बस स्टैंड बना चुनावी जुमला — चार पालिकाध्यक्ष के बाद वर्तमान पांचवे से भी टूटी आस
( पांचवें अध्यक्ष के कार्यकाल को बचे हैं 4 माह )
( दो बसों वाले स्टैंड से 65 बसों का परिचालन दुखद )
दंतेवाड़ा – एनएमडीसी की स्थापना के समय से निर्मित करीबन 67 वर्ष पुराना किरंदुल नगर का एकमात्र अंतरराज्यीय बसस्टैंड आज अपने अस्तित्व की अंतिम लड़ाई लड़ रहा है । विदित हो कि एनएमडीसी की स्थापना के समय सुंबह एवं शाम को एमपीएसआरटीसी की केवल दो बसों का ही किरंदुल से लेकर रायपुर के बीच परिचालन होता था ।समय के साथ एनएमडीसी की नई खदानें खुली जिस कारण कर्मचारियों एवं अधिकारियोंन की भी संख्या बढ़ी । साथ ही व्यापार करने वाले व्यापारियों की भी संख्या में इजाफा होता गया ।नगर में बढ़ती आबादी के साथ किरंदुल से रायपुर,जगदलपुर ,कांकेर, धमतरी जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की भी संख्या में इजाफा होता गया ।साथ ही हैदराबाद, वैज़ाग, ओड़िसा के लिए भी बसों का परिचालन शुरू होते गया । परंतु खेदजनक बात यह है कि 65 वर्ष पूर्व सिर्फ दो बसों के रुकने लायक जगह वाले बसस्टैण्ड में आज 65 वर्षों के बाद करीबन 65 बसों का परिचालन किरंदुल से शुरू होता है । परंतु बसस्टैण्ड की जगह सिर्फ दो बसों के लायक । उल्लेखनीय है की नगर ने अब तक 4 पूर्व पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल को देखा है साथ ही वर्तमान में पांचवे पालिकाध्यक्ष मृणाल राय के कार्यकाल को देख रहा है ।जिनका कार्यकाल मुश्किल से 4 माह शेष हैं ।परंतु खेद जनक बात है कि चार पालिकाध्यक्ष देख चुका किरंदुल बसस्टैंड को अपने पांचवे पालिकाध्यक्ष से भी निराशा ही लगी है ।उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2000 से 2005 तक किरंदुल के प्रथम नगरपालिका अध्यक्ष रहे सतविंदर सिंह तत्पश्चात 2005 से 2009 तक द्वितीय पालिकाध्यक्ष रहे अमरीक सिंह एवं वर्ष 2009 से 2014 तक
तृतीय पालिकाध्यक्ष रहे शैलेंद्र सिंह एवं वर्ष 2014 से 2019 तक चतुर्थ पालिकाध्यक्ष रही राजी मोल एवं वर्ष 2019 से वर्तमान पालिकाध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे मृणाल राय की कहानी एक जैसी ही है । सभी पालिकाध्यक्ष ने सिर्फ किरंदुल नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बस स्टैंड के नवनिर्माण को सिर्फ चुनावी जुमला ही बनाया ।
विवेक चंद्रा – एसडीएम बड़े बचेली
–नए बसस्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया जारी है ।वनविभाग से जमीन लेने की प्रक्रिया जारी है । किरंदुल के प्रवेशद्वार कोडेनार पंचायत के समीप जल्द ही 5 एकड़ भूमि पर बनेगा बसस्टैंड ।
मृणाल राय – पालिकाध्यक्ष किरंदुल नगर पालिका
–मैंने अपने कार्यकाल में नए बसस्टैंड के निर्माण की पूरी कोशिश की । जमीन की कमी के कारण देरी हुई । पिछले सरकार के मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर की पहल से वनविभाग की भूमि शर्तो के आधार पर मिल गई है । जल्द ही नए बसस्टैंड की सौगात मिलेगी ।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8168953
Total views : 8196797