कार शोरूम से लाखों रूपए के टायर चोरी, खरीदार समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रदेश के बिलासपुर जिले से लाखों रूपए की चोरी का मामला सामने आया है. बिलासपुर के सिरगिट्टी के शिवम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 3.30 लाख रुपए की टायर चोरी हुई हैं। जिसे कंपनी के गार्ड के साथ मिलकर आरोपियों ने इस पूरे मामले को अंजाम दिया हैं. जिसके बाद चोरी किए गए टायर बेचने के फिराक में वह ग्राहक ढूंढ रहा था. जानकारी के मुताबिक आरोपित गार्ड के साथ  उसके साथियों और खरीदार को विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुए टायरों में 11 नग अपोलो टायर भी इसमें शामिल है. जिसे विभाग की टीम के द्वारा ने शिवम मोटर्स से चोरी हुए टायर को ज़ब्त कर लिया हैं.बता दें की इस पूरे मामले की घटना  को 28 अप्रैल से 12 मई के बीच अंजाम दिया गया था. कंपनी के मालिक के शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया हैं और इसकी जांच भी शुरू कर दी हैं.

ट्रांसपोर्ट नगर में घेराबंदी :

वहीं इस मामले की जांच से पुलिस को जानकारी मिली की  जगीर-चांपा जिले स्थित नरियरा निवासी अनिल कुमार सोनवानी उम्र (33) वर्ष टायर को बेचने के लिए यहां पर ग्राहक तलाश कर रहा है। इस दौरान पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में घेराबंदी कर संदेही आरोपियों को पकड़ लिया। इसके साथ ही पूछताछ करने पर उसने बताया कि  शिवम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गोंदईया निवासी अनिरुद्ध कुमार साहू(32) गार्ड का काम करता है। उठने अपने साथी  बबलू रात्रे(32) निवासी केंवतरा और नीतिश कुमार साहू(26) निवासी पचपेड़ी के साथ मिलकर उन्होंने  इस पूरी घटना को अंजाम दिया हैं. पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर  आगे की कार्रवाई कर ही हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment