दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 28 जून 2024/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बेनूर अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसका परिशिष्ट- चार में सूची तैयार कर मूल्यांकन समिति के द्वारा सूक्ष्म परिक्षण उपरांत दावा-आपत्ति हेतु प्रावधिक मूल्याकंन सूची जारी किया गया है। प्रावधिक मूल्यांकन सूची बाल विका परियोजजना बेनूर में सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है। यदि किसी आवेदक को आवेदन अथवा जारी सूची से संबधित किसी प्रकार का दावा आपत्ति किया जाना हो तो संबधित आवेदिका प्रार्थी अपना दावा आपत्ति 05 जुलाई तक कार्यालयीन समय पर प्रातः 10.30 बजे से सायं 05.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बेनूर में डाक पत्र अथवा स्वयं उपस्थित होकर अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित अवधी पश्चात किसी प्रकार की शिकायत अथवा दावा- आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जावेगा, जिसके लिए संबधित प्राथर्थी आवेदक स्वयं जिम्मेदार होगा। आदेश जारी तिथि से प्रभावशील होगा।


Author: Deepak Mittal











Total Users : 8168680
Total views : 8196405