गुवाहाटी: कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के अगुवाई में मणिपुर से शुरु हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आठवाँ दिन हैं। यात यात्रा फिलहाल असम में हैं जहाँ राहुल गाँधी पदयात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वे इस दौरान अलग-अलग वर्गों से लोगो से भेंट कर उनसे चर्चा कर रह हैं।
आज के इस यात्रा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। वही राहुल गांधी के साथ समूचा कांग्रेस आलाकमान कदमताल करता हुआ नजर आएगा।
बता दें कि राहुल गांधी की मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यह यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिन प्रदेश में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में वो 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इसमें वे हसदेव भी जाएंगे। यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से हो चुकी है। राहुल इस बार कुल 67 दिन यात्रा करेंगे। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। इससे पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168559
Total views : 8196261