राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, शशांक पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास, सुश्री प्राची ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8168398
Total views : 8196035