बालोद,
सिंह चन्द्रवाल ने आज जिला मुख्यालय बालोद में तहसील कार्यालय के समीप स्थित दुध गंगा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दुध गंगा में दुध एवं उससे बनने वाले उत्पादों की उत्पादन बढ़ाने हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चत करने के निर्देश भी दिए। जिससे की जिले के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में दुग्ध उत्पादनों की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक सुझाव भी लिए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने यहाँ निर्मित उत्पादों की समुचित बिक्री सुनिश्चित करने हेतु दल्लीराजहरा में काउंटर खोलने का सुझाव दिया। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव एवं उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।û
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179604
Total views : 8210744