ताजा खबर
नशे का सामान, हथियार और फरार वारंटी—एक साथ कई ठिकानों पर रेड, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा छत्तीसगढ़ के 68 युवा हुए यूनिटी मार्च के लिए रवाना! CM विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक करेंगे राष्ट्रीय पदयात्रा यूनिटी मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ की जोरदार एंट्री! CM विष्णुदेव साय ने किया युवाओं को रवाना—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक जाएगी राष्ट्रीय पदयात्रा बीजापुर में बड़ी माओवादी साजिश नाकाम! टिफिन बम के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, सुकमा में सरेंडर युवाओं से मिले गृहमंत्री बरड़िया ज्वेलर्स गोलीकांड का पर्दाफाश! धमतरी पुलिस ने महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़–MP में चलाया ऑपरेशन, नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार रायपुर में दिखा रिंकू सिंह का नया अंदाज़! अचानक पहुंचे CM साय से मिलने, बातचीत में हुआ बड़ा खुलासा

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र पैरी का आकस्मिक निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद,
कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज जिले के गुण्डरदेही तहसील के धान खरीदी केंद्र पैरी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में बारदानांे की भी उपलब्धता, धान की स्टेकिंग, ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में नमी मापक यंत्र से धान की आर्द्रता का भी माप करवाया। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान  चंद्रसेन साहू एवं अन्य किसानों  से भी चर्चा की और खरीदी केंद्र में मिल रही सुविधाओें के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्र में पेयजल, बैठक व शौचालय की व्यवस्था है। उन्हें धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री चंद्रवाल को धान खरीदी केेंद्र के व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियोें को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धान खरीदी केेंद्र में उपस्थित ग्राम पैरी की महिला कृषक श्रीमती तुलकी बाई ने कलेक्टर श्री चंद्रवाल से बातचीत कर बंटवारा होने के पश्चात् अपने परिवार के संयुक्त खाता का विभाजन करने की मांग की। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को इसके लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम गुण्डरदेही श्री मनोज मरकाम, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसीराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

November 2025
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

Leave a Comment