कलेक्टर की नई पहल, अब जनदर्शन का देख सकेंगे ऑनलाइन प्रसारण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगुजा. कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में पारदर्शी प्रशासन की ओर एक और कदम बढ़ाया गया है. कलेक्टर की पहल पर कोर्ट के बाद अब कलेक्टर जनदर्शन के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की शुरुआत की गई है. मंगलवार से ही जिला प्रशासन सरगुजा के यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन जनदर्शन प्रसारण की शुरुआत कर दी गई है. समय सीमा की बैठक के बाद जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया.

कलेक्टर जनदर्शन में आज 93 आवेदन मिले. जनदर्शन में ग्राम पंचायत बड़ादमाली के आश्रित ग्राम महुआभौना के ग्रामीणों ने आवागमन के लिए सड़क की मांग को लेकर आवेदन दिया. इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को जाकर वस्तुस्थिति का निरीक्षण कर जानकारी देने और आवागमन मार्ग के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए. इसी तरह बतौली से आई आवेदिका की शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के आवेदन पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार कार्य करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति देने के निर्देश दिए. जनदर्शन में भूमि संबंधी मामले, सड़क, परिजनों द्वारा भरण पोषण दिए जाने संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment