कर्माधाम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ में छ.ग. की लोकगायिका आरू साहू की शानदार प्रस्तुतियां
धर्मपाल मिश्रा, नवभारत टाइम्स 24 x7in संभाग ब्यूरो
किरंदुल,, लौहनगरी के फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित तहसील साहू समाज के भवन प्रांगण में स्थापित कर्मा धाम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर आयोजित श्री संत माता कर्मा महोत्सव के अवसर पर 7 जून को छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी सिंगर आरू साहू ने शानदार प्रस्तुति दी आरु ने छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ साथ हिंदी फिल्मों के भी गीत गाये और श्रोताओं का दिल जीत लिए। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा कर्माधाम मंदिर में माता कर्मा जी की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका आरू साहू का शानदार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिनमे आरू साहू व उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति दे कर सभी को कार्यक्रम में बांधे रखा। आज के इस कार्यक्रम में नगर के सभी समाज के प्रतिनिधि भी विशेष रूप आए आमंत्रित थे।,,000




Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155941
Total views : 8176566