कया में संकुल स्तरीय समर कैंप : 24 का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

घरघोड़ा रायगढ़ अम्बिका सोनवानी‌‌‌

घरघोड़ा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कया में जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी. बाखला एवं संस्था के प्राचार्य राजेश मिश्रा के निर्देशन में समर कैंप का आयोजन किया गया।समर कैंप के दौरान प्रत्येक दिवस निर्धारित थीम के आधार पर कार्यक्रम आयोजित कर विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं छात्र छात्राओं को स्थानीय अस्पताल ,पोस्ट ऑफिस आदि का भ्रमण करवाया गया जिसमे संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने ज्ञानप्रद जानकारी प्रदान की जिसमे छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रंगोली चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए विद्यार्थियों को “मैं हूं कलाम” शिक्षाप्रद फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया ।कैंप का संयोजन व्याख्याता सुदर्शन चौधरी एवं प्रधानपाठिका सुचिता केरकेट्टा ने करते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी,स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में छात्राओं को जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक को ना कहने की सलाह छात्र छात्राओं को दी गई।प्रतिदिन कैंप के प्रारंभ में नियमित रूप से विद्यार्थियों को योग पहाड़ा एवं स्केवायर क्यूब का अभ्यास करवाया गया साथ ही गणितीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कया के संकुल समन्यवक चैतन प्रसाद राठिया ने भी नियमित रूप से अपनी उपस्थिति देकर थीम आधारित विषयों पर जानकारी छात्रा छात्राओं को प्रदान की।समर कैंप को सफल बनाने में व्याख्याता डी एस कुजूर कुलदीप कुजूर, शकुंतला पटेल, प्रताप बघेल, हरिपुरी गोस्वामी, अमित पैंकरा रणसाय नाग आदि ने कई प्रकार के रोचक जानकारी प्रदान कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।कैंप के दौरान शाला प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment