CG BREAKING: पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे के घर ईडी की रेड, नगर पालिका अध्यक्ष के घर भी दबिश।।।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की. प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के घर ईडी ने छापा मारा. मालूम हो कि हरीश कवासी जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं. इसके साथ ही नपा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजू साहू के घर पर भी ईडी ने सुबह दबिश दी. नगरीय निकाय चुनाव से पहले ED की यह बड़ी कार्रवाई है.

मिली जानकारी के मुताबिक हरीश कवासी और राजू साहू के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल ईडी के अधिकारी दोनों नेताओं से पूछताछ कर रहे हैं.

सुकमा में बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने सुकमा में कुल 4 जगहों पर छापा मारा है. पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह निवास नागारास समेत 4 ठिकानों पर अधिकारियों ने दबिश दी है. पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ठेकेदार RSSB के घर ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है. पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल ईडी की जांच जारी है.

रायपुर में भी ईडी की दबिश

छत्तीसगड़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के रायपुर के धरमपूरा स्थित घर में भी ईडी ने छापा मारा है. ED की टीम धरमपूरा स्थित घर में जांच कर रही है. सीआरपीएफ के जवानों ने घर को घेरा लिया है. फिलहाल ईडी के अधिकारी घर के अंदर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *