दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
ओरछा में संपूर्णता अभियान का आयोजन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
ग्रामीणों को निःशुल्क बीज, वृक्ष और स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई का किया गया विरतण
नारायणपुर, आकाशी जिला कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान उत्सव का शुभारंभ नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड में किया गया। ग्राम ओरछा में कार्यक्रम का आयोजन कर अभियान में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी नीतियों के संबंध में जानकारी दी गई। संपूर्णता अभियान उत्सव में सवास्थ्य विभाग द्वारा बी.पी. तथा मधुमेह के कुल 204 व्यक्तियों का जांच किया गया। आमजनों को योजना के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने हेतु सुन्दर वड्डे, कृषि विस्तार अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि दसरू राम उसेण्डी के द्वारा स्थानीय भाषा गोंडी में जानकारी दी गई।
उत्सव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क दवाई, कृषि विभाग द्वारा बीज, उद्यान विभाग द्वारा वृक्षों का वितरण किया गया। संपूर्णता अभियान कार्यक्रम दिनांक 04 जुलाई से 30 सितम्बर 2024 तक जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग सम्मिलित है। इस अवसर पर अभयजीत सिंह मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नारायणपुर / ओरछा, उप सरपंच ग्राम पंचायत ओरछा, दसरू राम उसेण्डी, अजीत कुमार मांझी जनप्रतिनिधि एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी व सुश्री एल्फी बिजू ब्लॉक फेलो सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे,,000
Author: Deepak Mittal














Total Users : 8168571
Total views : 8196273