ओड़िशा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ये दावा…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में राजनीतिक दलों के दिग्गज अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद से मैं ओडिशा और झारखंड में प्रचार कर रहा है।

इस बीच सीएम साय मीडिया से चर्चा करते हुए बोले ”छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न होने के बाद से मैं ओडिशा और झारखंड में प्रचार कर रहा हूं। आज प्रचार का चौथा दिन है और ओडिशा में बहुत अच्छा माहौल है। मुझे विश्वास है कि भाजपा की सरकार बनेगी।” ओडिशा में सरकार और पार्टी यहां अधिकतम लोकसभा सीटें भी जीतेगी।

आगे उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 24-25 सालों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में बीजेडी की सरकार है। जनता पिछले 25 वर्षों से राज कर रही बीजेडी सरकार से ऊब चुकी है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। सीएम साय ने कहा कि खनिज सम्पदा, वन सम्पदा और उपजाऊ मिट्टी से भरपूर ओडिशा में नवीन बाबू ने गरीबों का भला नहीं किया। इसलिए 25 वर्षों से जमी इस निष्क्रिय सरकार को बदलने का समय आ गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment